Friday, August 27, 2010

मन हुआ मस्त तो कबीरा है

पीर ऊंची उठी तो मीरा है |
मन हुआ मस्त तो कबीरा है |
आदमी आदमी को परखे तो
आदमी सबसे बड़ा हीरा है |

प्रेम   में    डूबना     जरूरी   है |
चार दिन भी जियो तो पूरी है |
मशीन बनके जियो कितना भी
समझ लो जिन्दगी अधूरी है |

1 comment:

  1. अच्छी पंक्तिया है .....

    http://oshotheone.blogspot.com/

    ReplyDelete